राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jun 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 26 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप और उमस रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आसमान में आंशिक बदली छाएगी। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 71 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। आज सुबह गर्मी व उमस भरी रही। दिन में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 28th Dec 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india