राजधानी दिल्ली में हल्का सर्द मौसम, आसमान रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 19th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंध के साथ हल्का सर्द मौसम रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 84 प्रतिशत और दृश्यता 3,000 मीटर रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिनभर आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह मौसम का सामान्य तापमान था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

FAITH
Posted on 26th Feb 2025
Today in History
Posted on 26th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india