राजधानी दिल्ली में आज मौसम सुहावना, दिनभर मौसम रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 18th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 18 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहावना रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। दिन में आसमान साफ रहने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। शनिवार सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सीप और मोती
Posted on 3rd Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india