राजधानी दिल्ली में गर्म सुबह, शाम को आंधी के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 17th May 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 17 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 38 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान साफ रहेगा। सुबह या शाम में आंधी आने या धुंधलका छाने का अनुमान है।"दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली बीते सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india