राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 16th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 16 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं सुबह 8.30 बजे यहां आद्र्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india