लालू की हालत गंभीर, मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली भेजने को कहा

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Mar 2022 | राजनीति
altimg

 

रांची (वीएनआई) : RJD के प्रमुख और  बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव की मंगलवार को अचानक हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर रांची से दिल्ली भेजा जा रहा है। लालू प्रसाद यादव का इलाज  कई दिनों से रिम्स में चल रहा है। हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल बोर्ड ने लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजने को कहा है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य कई दिनों से बहुत खराब चल रहा है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते ही जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया था। लालू यादव की किडनी का अधिकतर हिस्सा काम नहीं कर रहा  है। जिसके कारण उन्हें दिल्ली रेफर करने पर पहले से ही विचार किया जा रहा था। अब स्वास्थ्य और अधिक बिगड़ने के कारण मेडिकल बोर्ड की अनुमति से  दिल्ली ले जाया जा रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 26th Dec 2019

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india