राजधानी दिल्ली में मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 15th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 15 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं बीते सोमवार का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। हालांकि हवा की गति तेज हुई है, जिसके कारण प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 काफी हद तक बिखर गए हैं, लेकिन मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता इंडेक्स (एक्यूआई) काफी खराब रहा। दिल्ली में सुबह नौ बजे अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई का स्तर 325 था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india