राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश

By Shobhna Jain | Posted on 12th Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 12 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज कुछ स्थानों पर बारिश हुई। दिन ल न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में 92 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज सामान्य रूप से बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।सफदरजंग वेधशाला में 1.6एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि रिज वेधशाला में 8.8एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सवाल जवाब
Posted on 21st Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india