राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाये

By Shobhna Jain | Posted on 10th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 10 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 82 से 83 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान लोधी रोड और पालम इलाकों में 0.8 मिलीमीटर, रिज इलाके में 0.4 मिलीमीटर और सफदरजंग में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दृश्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th Sep 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india