राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 9th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 9 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 81 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज तेज धूप छाई हुई है। आज आमतौर पर कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 5th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india