राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 8th Sep 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम आद्र्रता 74 प्रतिशत और न्यूनतम आद्र्रता 56 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिनभर आसमान साफ रहेगा। कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History-mthrubhasha
Posted on 21st Feb 2025
Today in History arunachal
Posted on 20th Feb 2025
Today in History
Posted on 18th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india