राजधानी दिल्ली में सुबह धुंध छाई, हल्का कोहरा रहने के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 7th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 7 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन हल्की धुंध भी रही जिसकी वजह से दृश्यता 400 मीटर रही। मौसम विभाग ने बताया, सुबह 8.30 बजे सफदरजंग क्षेत्र में दृश्यता 400 मीटर रही। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, आज आसमान पूरा दिन साफ रहेगा। वातावरण में आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं आज दिनभर हल्का कोहरा रह सकता है। राजधानी में दिवाली के बाद से हवा सर्वाधिक दूषित हुई है। पड़ोसी राज्यों में फसलें जलाने से वायु में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ी है। वायु में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा अधिकतम स्तर को पार कर गई है। दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Jan 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india