राजधानी दिल्ली में धुंध के कारण दृश्यता घटकर 200 मीटर

By Shobhna Jain | Posted on 6th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 6 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में भारी धुंध के कारण आज तड़के दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई। दिन में आसमान साफ रहेगा।वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, भारी धुंध और धुंए के कारण सुबह 8.30 बजे दृश्यता 200 मीटर थी। अगर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह और बिगड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार का अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन

Posted on 10th Oct 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india