राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा, मौसम रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 3 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान दिनभर साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। राजधानी में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 7th Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india