राजधानी दिल्ली में आज सुबह सुहावना मौसम

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Sep 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहावना है और बादल छाये रहे । दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी में बीते गुरुवार को औसत 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india