राजधानी दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान

By Shobhna Jain | Posted on 11th Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 11 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद आज सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में शुक्रवार से 2.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th May 2023
आज का दिन : Sadhana
Posted on 2nd Sep 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india