कल का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश अलर्ट

By VNI India | Posted on 1st Aug 2026 | मुद्दा
monsoon

नई दिल्ली (वीएनआई)  1अगस्त  देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 2 अगस्त के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 18th Sep 2026
Today in History
Posted on 18th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 17th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Thought of the Day
Posted on 27th Jul 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india