जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 6th Sep 2019 | विदेश
altimg

हरारे, 06 सितम्बर, (वीएनआई) जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का आज सिंगापुर के एक अस्पाल में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

मुगाबे लंबे समय तक जिम्बाब्वे की पहचान बने हुए थे। उन्हें हीरो माना जाता था। 37 साल तक जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति रहे मुगाबे को आजादी के नायक के रूप में जाना जाता है लेकिन वह कई विवादों में भी घिरे रहे। वहीं जनमत संग्रह और चुनाव में हार के बावजूद उन्होंने पद नहीं छोड़ा। 2017 में उन्होंने तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था। 

गौरतलब है मुगाबे देश की सेना को भी अखरने लगे थे। इसीलिए पूरी तैयारी के साथ तख्तापलट कर दिया गया। मुगाबे को देश में बड़ा जनसमर्थन हासिल था और उनके इस्तीफे के बाद लाखों लोग सड़कों पर उतर आए थे। उनपर यह भी आरोप था कि समय के साथ शासन के तरीके में बदलाव नहीं किया गया। वह सत्ता को भी क्रांतिकारी ढंग से चलाते थे और आलोचकों गद्दार साबित करने से चूकते नहीं थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 3rd Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india