ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से लोगों पर महंगाई की मार

By Shobhna Jain | Posted on 5th Nov 2018 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 05 नवंबर, (वीएनआई) ईरान पर अमेरिका द्वारा लगाए प्रतिबंध आज से प्रभावी हो जाएंगे। ट्रंप प्रशासन का रवैया ईरान को लेकर परमाणु डील से अलग होने के बाद से काफी सख्त है। 

पश्चिमी एशियाई और इस्लामिक देशों को भी अमेरिका ने ईरान से व्यापार समझौते नहीं करने की धमकी दी है। इससे पहले डॉनल्ड ट्रंप पश्चिमी एशियाई देशों को ईरान का साथ देने पर बुरे अंजाम भुगतने की बात कई बार कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन के हर फैसले को बदलने की हड़बड़ी में नजर आ रहे हैं। नाफ्टा, ओबामाकेयर और पैरिस जलवायु समझौता की ही तरह डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए। गौरतलब है परमाणु डील के बाद से ईरान पर इस तरह के प्रतिबंध हटा दिए गए थे। ओबामा प्रशासन ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों में छूट देते हुए खाद्य और फर्मास्युटिकल क्षेत्र में व्यापार की अनुमति दी थी। वहीं ट्रंप प्रशासन के ईरान पर लगाए प्रतिबंध के बाद इस एशियाई मुल्क के लिए विश्व दो भागों में बंट गया है।

अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बाद से कऊ कंपनियों ने भारी पेनल्टी से बचने के लिए ईरान के साथ तेल आयात बंद कर दिया है। वहीं प्रतिबंधों का असर ईरान पर अब दिखने भी लगा है, वहां जरूरी चीजों की कमी हो गई है। जीवन रक्षा के लिए जरूरी दवाइयों के स्टॉक खत्म होने की भी बात कही जा रही है। इसके बाद भी ईरान में इस वक्त सत्ताधारी पार्टी अमेरिकी प्रतिबंधों के सामने घुटने नहीं टेकने के संकेत कड़े अंदाज में दे चुकी है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india