टेक्सास गोलीकांड पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शोक जताया

By Shobhna Jain | Posted on 7th Nov 2017 | विदेश
altimg

संयुक्त राष्ट्र, 7 नवंबर (वीएनआई)| अमेरिका के टेक्सास में गिरजाघर में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शोक जताया है। 

गुटेरेस के प्रवक्ता फरहान हक ने बताया,गुटेरेस सदरलैंड स्प्रिंग्स के एक छोटे से गिरजाघर में इस जघन्य घटना को सुनकर काफी व्यथित हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों, अमेरिकी सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि रविवार को टेक्सास के सदरलैंड स्प्रिंग्स के एक छोटे से गिरजाघर में हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india