शीर्ष अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स मालदीव और श्रीलंका दौरे पर जाएंगी

By Shobhna Jain | Posted on 8th Oct 2018 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 08 अक्टूबर, (वीएनआई) अमेरिकी विदेश विभाग ने ऐलान किया है कि वह अपनी एक शीर्ष राजनयिक को मालदीव और श्रीलंका भेज रहा है। यह दौरा नौ अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होगा। 

एक आधिकारिक बयान अनुसार दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो की प्रधान उप सहायक मंत्री एलिस वेल्स अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान एक समृद्ध एवं खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र में साझा हितों पर चर्चा की। बयान के अनुसार, श्रीलंका और मालदीव के साथ साझेदारियों और अपने साझा हितों को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराएंगी। माले में वेल्स मालदीव सरकार के अधिकारियों, हाल में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और सिविल सोसाइटी के नेताओं से मुलाकात करेंगी। वहीँ विदेश विभाग ने एक बयान में कहा वह देश के सफल राष्ट्रीय चुनावों को लेकर बधाई देंगी और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने में अमेरिकी हितों से अवगत कराएंगी। कोलंबो में वेल्स श्रीलंकाई अधिकारियों से मिलेंगी और भारत-प्रशांत क्षेत्र में अपने साझा लक्ष्यों के मद्देनजर अमेरिका और श्रीलंका के संबंधों की अहमियत पर जोर देंगी। 
 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 9th Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india