जापान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाएगा

By Shobhna Jain | Posted on 29th Nov 2017 | विदेश
altimg

टोक्यो, 29 नवंबर (वीएनआई)| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज कहा कि उत्तर कोरिया के नवीनतम मिसाइल लॉन्च के बाद उनका देश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ समन्वय कर प्योंगयांग पर अधिक से अधिक दबाव बनाएगा। 

जापानी सरकार ने कहा कि उत्तर कोरिया ने बुधवार तड़के 3.18 बजे के आसपास एक मिसाइल दागी जो लगभग 53 मिनट की उड़ान के बाद संभवत: जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जाकर गिरी। जापानी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 4,000 से अधिक किलोमीटर की ऊंचाई तक गई यह मिसाइल एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रतीत हो रही है। 

आबे ने अपने कार्यालय में मिसाइल लॉन्च के बाद संवाददाताओं से कहा कि ऐसी 'हिंसा' असहनीय है। उत्तर कोरिया के खिलाफ जापान ने मजबूत विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि जापान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है और वह अन्य देशों के साथ समन्वय कर प्योंगयांग पर अधिक से अधिक दबाव बनाएगा।आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिसाइल लॉन्च के बाद फोन पर बात भी की।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आदत

Posted on 27th Mar 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india