रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदना प्रकट की

By Shobhna Jain | Posted on 21st Aug 2018 | विदेश
altimg

मास्को, 21 अगस्त, (वीएनआई) रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने केरल में आई आपदा पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा रूस भारत में केरल में आई आपदा में लोगों के दुख के साथ है।

राष्ट्रपति पुतिन ने पत्र लिखकर अपनी संवेदना जाहिर करते हुए लिखा हम आशा करते हैं कि वो तमाम लोग जो इस आपदा में घायल हो गए हैं जल्द स्वस्थ्य होंगे। गौरतलब है कि केरल में बाढ़ की वजह से 724649 लोग राहत शिविर में रहने के लिए मजबूर हैं, इन तमाम लोगों के लिए साढ़े पांच हजार शिविर बनाए गए हैं, जहां लोगों को मदद पहुंचायी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा है कि यह अबतक की सबसे बड़ी त्रासदी है, इसलिए हम हर तरह की मदद स्वीकार करेंगे।

गौरतलब है केरल में जिस तरह से बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए हैं उसके बाद दुनियाभर से लोग भारत में आई इस प्राकृतिक आपदा से दुखी है। केरल में बाढ़ और लगातार बारिश से अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लाख से अधिक राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 1st Dec 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india