मॉस्को में 1 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jul 2019 | विदेश
altimg

मॉस्को, 28 जुलाई, (वीएनआई) रूस की राजधानी मॉस्को में निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहे 1 हजार से अधिक प्रदर्शनकरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी बुरी तरह घायल हो गए। वहीँ मॉस्को पुलिस ने बताया, राजधानी के केंद्र में अनधिकृत प्रदर्शन के लिए 1074 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को अनधिकृत रैली के लिए लगभग 3,500 लोग सड़कों पर उतर आए थे। गौरतलब है कि रूस में विपक्षी नेता नेवेलनी और क्रेमलिन विरोधी अन्य नेताओं ने 27 जुलाई को मेयर के कार्यालय के निकट एक विशाल रैली निकालने की चेतावनी दी थी। वहीं प्रदर्शनकारी बैलट पेपर से मुख्य विपक्षी नेताओं के नाम हटाने के फैसले को वापस लेने की मांग कर रह थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india