रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा अमेरिका रूस से राजनयिक कर्मियों की संख्या 755 तक घटाए

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jul 2017 | विदेश
altimg

मास्को, 31 जुलाई (वीएनआई)| रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को में अमेरिकी राजनयिक मिशन को अपने कर्मचारियों की संख्या घटाकर 755 रखने का आदेश दिया है। पुतिन के इस कदम को अमेरिका के रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों पर आक्रामक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। 

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका, रूस के साथ संबंध सुधरने की प्रतीक्षा करने के बजाय धैर्य खो रहा है। पुतिन ने सरकार संचालित 'रोशिया 1' चैनल पर एक साक्षात्कार के दौरान कहा, हमने कुछ बेहतर संभावना का काफी समय तक इंतजार किया, हमने उम्मीद जताई कि स्थिति किसी तरह बदल जाएगी। लेकिन हर चीज का आकलन करने के बाद हमें लगता है कि अगर कुछ बदल सकता है तो वह जल्दी नहीं बदलने वाला। पुतिन ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या को कम करने का मतलब वाशिंगटन और मॉस्को में उसके प्रतिनिधियों के लिए वास्तविक असुविधा है। उन्होंने कहा, 1,000 से अधिक कर्मचारी (मास्को के दूतावास के साथ एकटरिनबर्ग, व्लादिवोस्तोक और सेंट पीटर्सबर्ग के दूतावासों में कार्यरत राजनयिकों और तकनीकी श्रमिक) आज अपना काम जारी रखेंगे, लेकिन 755 कर्मचारियों को अपना काम रोकना होगा। कर्मचारियों की कटौती का कदम 1 सितंबर से प्रभावी होगा, जो आखिरी बार 1986 में सोवियत संघ के अस्त-व्यस्त दिनों में देखने को मिला था। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस के इस कदम की प्रतिक्रिया में कहा, "यह एक अफसोसजनक कार्रवाई है। हम इस तरह के कदम के प्रभाव और इसका जवाब देने का आकलन कर रहे हैं। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, रूस पर अमेरिका के नए प्रतिबंधों की त्वरित प्रतिक्रिया जताते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका से अपने राजनयिक कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की मांग की थी और कहा था कि वह अमेरिका के दो राजनयिक संपत्तियों- मास्को का भंडारण केंद्र और राजधानी के बाहर एक घर को जब्त करेगा। 27 जुलाई को सीनेट में 98-2 वोट से पारित हुआ विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों को दूर करने से रोकने के लिए कांग्रेस को नई शक्ति देगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Legal battle and US elections
Posted on 2nd Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india