मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौटीं

By Shobhna Jain | Posted on 20th May 2018 | विदेश
altimg

वाशिंगटन, 20 मई (वीएनआई)| अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट आई हैं। 

व्हाइट हाउस कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया। शनिवार को उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा, "प्रथम महिला आज सुबह घर व्हाइट हाउस लौट आईं। बयान में कहा गया, "वह सहजता के साथ आराम कर रही हैं और ऊर्जा से भरी हुई हैं। मेलानिया की सोमवार को किडनी की सफल सर्जरी हुई थी। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम पत्नी से मिलने के लिए सेना अस्पताल गए थे, जहां वह सर्जरी के लिए रुकी थीं। ट्रंप ने शनिवार दोपहर ट्वीट कर मेलानिया के घर लौटने का स्वागत करते हुए कहा कि वह, अच्छा महसूस कर रही हैं। स्लोवेनिया में जन्मीं पूर्व मॉडल मेलानिया ने ट्रंप से 2005 में शादी की थी। दोनों 12 वर्षीय बेटे बैरन के माता-पिता हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india