जापानी तट से उत्तर कोरिया के 8 नागरिक हिरासत में

By Shobhna Jain | Posted on 24th Nov 2017 | विदेश
altimg

टोक्यो, 24 नवंबर (वीएनआई)| जापान के अकिता प्रांत के तट से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक नौका भी बरामद की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग उत्तर कोरिया के नागरिक हैं। 

जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक, पुलिस को गुरुवार रात को युरिहोन्जो शहर के बंदरगाह पर आठ लोगों के होने की खबर मिली। इन लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और उनके बारे में जानने के लिए एक कोरियाई दुभाषिए को बुलाया गया। 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग जापान में रहना चाहते हैं या उत्तर कोरिया लौटना चाहते हैं।  बीबीसी के अनुसार, जापान नियमित रूप से मछली पकड़ने वाली उत्तर कोरियाई नौकाओं को अपने समुद्री क्षेत्र में देखता है और इसके तटरक्षक बलों ने कई बार मछुआरों को बचाया भी है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india