ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर 7 जनवरी तक बढ़ा प्रतिबंध

By Shobhna Jain | Posted on 30th Dec 2020 | विदेश
altimg
नई दिल्ली, 30 दिसंबर, (वीएनआई) कोरोना वायरस के ब्रिटेन में नया स्ट्रेन मिलने के बाद से भारत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए  31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया था। अब सिविल एविएशन मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए इस प्रतिबंध को 7 जनवरी 2020 तक बढ़ाया गया है। 
 
सिविल एविएशन मंत्री हरिदीप सिंह पुरी के अनुसार ब्रिटेन में हालात अभी सही नहीं हैं। वहां पर कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने की वजह से लॉकडाउन लगाया गया है। भारत सरकार नहीं चाहती कि नए स्ट्रेन हमारे देश यात्रियों के जरिए पहुंचे। इसके लिए ब्रिटेन से आने और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक लगाया गया था, जिसे अब 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। फिर से हालात की समीक्षा करके उड़ानों पर फैसला लिया जाएगा। वहीं जरूरी सेवाओं से जुड़े जो विमान हैं, उनका प्रोटोकॉल के साथ संचालन होगा। हालांकि इस दौरान कार्गो विमानों का संचालन प्रोटोकॉल के साथ जारी रहेगा। 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india