फुमियो किशिदा जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे

By Shobhna Jain | Posted on 29th Sep 2021 | विदेश
altimg

टोक्यो, 29 सितंबर, (वीएनआई), जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के इस्तीफे के बाद जापान में अपनी पार्टी के अंदर चुनाव जीतने वाले फुमियो किशिदा जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

64 वर्षीय फुमियो किशिदा जापान के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके हैं,  उनको जापान का लोकप्रिय सुधारक माना जाता है और उन्होंने मुख्य विपक्षी नेता तारो कोनो को चुनाव में पीछे छोड़ दिया है। फुमियो किशिदा जापान के हिरोशिया शहर से आते हैं, जहां पर अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम गिराया था। फुमियो किशिदा ने जापान के मध्यम वर्ग को मजबूत करने के लिए दस ट्रिलियन जापानी मुद्रा खर्च करने का वादा किया है। इसके साथ ही चुनाव में उन्होंने जापान की जनता से वादा किया था कि सरकार बनाने के बाद वो नवउदारवादी आर्थिक नीतियों से दूर रहेंगे। 

गौरतलब है जापान में सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को अपने नये नेता का चुनाव करना था। जापान की संसद में एलडीपी को प्रचंड बहुमत प्राप्त है, इसलिए अगला प्रधानमंत्री एलडीपी पार्टी का ही होगा। वहीं प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी में जिन चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था, उनमे फुमियो किशिदा के आलावा तारो कोनो, और दो महिला उम्मीदवार नोडा और साने ताकाइचि शामिल थीं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india