मिस्र को इजरायल का गैस निर्यात के लिए करार

By Shobhna Jain | Posted on 20th Feb 2018 | विदेश
altimg

तेल अवीव, 20 फरवरी (वीएनआई)| इजरायल की डेलेक और टेक्सास की नोबल एनर्जी कंपनियों ने बीते सोमवार को 15 अरब डॉलर का एक समझौता किया, जिसके तहत मिस्र को प्राकृतिक गैस का निर्यात किया जाएगा। 

डेलेक ने जारी बयान में कहा कि गैस को इजरायल के अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्रों तमार और लेवियाथन से निकाला जाएगा। समझौते के तहत डेलेक और नोबल एनर्जी मिस्र की डोल्फिनस होल्डिंग्स लि. को अगले 10 वर्षो तक इन दोनों गैस क्षेत्रों से 64 अरब घनमीटर प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराएंगे।

डेलेक के मुताबिक, वह मिस्र को अन्य कई विकल्पों के जरिए गैस की आपूर्ति करने पर विचार कर रही है। कंपनी ईएमजी के नाम से पहचानी जाने वाली ईस्ट मैडिटेरैनियन गैस कंपनी से बातचीत करने पर भी विचार कर रही है। इजरायल के ऊर्जा मंत्री युवल स्टेनिट्ज ने समझौते के आर्थिक एवं रणनीतिक प्रभावों की सराहना की है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 20th Dec 2023

आइंस्टीन
Posted on 3rd Aug 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india