मेक्सिको में खराब मौसम की वजह से प्लेन क्रैश

By Shobhna Jain | Posted on 1st Aug 2018 | विदेश
altimg

मेक्सिको सिटी, 01 अगस्त, (वीएनआई) खराब मौसम की वजह से मेक्सिको का एक ऐरोमेक्सिको जेटलाइनर दुरांगो राज्य में क्रैश हो गया। विमान में सभी 101 सवार लोग क्रैश होने के बाद भी सुरक्षित हैं। हालाँकि कुछ यात्रियों को चोट जरूर आई है। 

मेक्सिको की एयरलाइन कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि फ्लाइट संख्या 2431 दुरांगो से मेक्सिको सिटी के लिए रवाना हुई थी।  तूफानी बारिश के दौरान विमान ने उड़ान भरने की कोशिश की लेकिन दुरंगो हवाई अड्डे से 10 किलोमीटर दूर एक मैदान में उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा।  प्लेन में 97 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स थे। विमान ने स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 4 बजे के करीब उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद ही यह क्रैश हो गया। करीब 80 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक पायलट है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : Flag Day

Posted on 7th Dec 2019

Today in history
Posted on 25th Feb 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india