अमेरिका में आंधी का कहर, पांच लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Mar 2018 | विदेश
altimg

न्यूयॉर्क, 3 मार्च (वीएनआई)| अमेरिका के पूर्वी तट पर जारी भीषण आंधी के प्रकोप के कारण दो बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को एक छह वर्षीय लड़के की नींद में ही उस समय मौत हो गई जब उसके घर पर एक पेड़ गिर पड़ा। इसके अलावा शुक्रवार को ही न्यूयॉर्क के पुतनैम काउंटी में एक 11 वर्षीय लड़के के घर पर भी एक पेड़ गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

इनके अलावा आंधी के कहर ने और तीन लोगों को भी अपना शिकार बना लिया। बाल्टमोर में एक 77 वर्षीय महिला, रोड द्वीप पर करीब 70 वर्षीय एक वृद्ध और वर्जीनिया में एक 44 वर्षीय शख्स की भी आंधी के कारण पेड़ गिरने से मौत हो गई। मैसाचुसेट्स और रोड द्वीप दोनों स्थानों पर 134 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, शनिवार को भी तटीय मैसाचुसेट्स और रोड द्वीप पर तूफानी आंधी का कहर जारी रहेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india