सैन फ्रांसिस्को में गोलीबारी, 3 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jun 2017 | विदेश
altimg
सैन फ्रांसिस्को, 15 जून (वीएनआई)| अमेरिका बीते बुधवार को सैन फ्रांसिस्को के यूनाइटेड सर्विस पार्सल डिपो में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार दी। सीएनएन के मुताबिक, दो और लोगों को भी गोली लगी है लेकिन वह जीवित बचने में सफल रहे। पुलिस को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.55 बजे यूपीएस सैन फ्रांसिस्को के ग्राहक केंद्र पर गोलीबारी की खबर मिली। यहां लगभग 850 कर्मचारी काम करते हैं। सहायक पुलिस प्रमुख टोनी चैपलिन ने कहा कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो संदिग्ध अंदर ही था। पुलिस की टीम ने जल्द ही उसे ढूंढ निकाला, उसके हाथ में असॉल्ट पिस्तौल थी। उन्होंने बताया, "संदिग्ध ने बंदूक अपने सिर पर रखी और खुद को गोली मार दी।" संदिग्ध ने यूपीएस की वर्दी पहन रखी थी। जांचकर्ता अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह वास्तव में यहां का कर्मचारी था। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हमलावर प्रवेश द्वार से अंदर गया और बिना कुछ कहे गोलीबारी करनी शुरू कर दी। समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूपीएस के कर्मचारियों को वहां से सकुशल बाहर निकाला गया। अभी तक हमला करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
ज्ञान

Posted on 23rd Feb 2017

It will be a big win -Trump
Posted on 1st Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india