वियतनाम में बाढ़ से 13 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Sep 2018 | विदेश
altimg

हनोई, 03 सितम्बर, (वीएनआई) उत्तरी वियतनाम में बीते कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई। 

वियतनाम के सेंट्रल स्टीयरिंग कमिटी फॉर नैचुरल डिजॉस्टर प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया सुबह तक बाढ़ से मध्य थान्ह होआ प्रांत में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए। इस बीच बाढ़ और भूस्खलन से उत्तर के चार प्रांतों होआ बिन्ह, येन बाई, सोन ला व लांग सोन में प्रत्येक में एक शख्स की मौत हो गई। 

कमिटी ने आगे कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से 364 घर नष्ट हुए हैं और 6,523 हेक्टेयर धान और दूसरी फसलें बर्बाद हुईं हैं। इसमें 512 मवेशी व 56,367 पक्षी मारे गए और 963 हेक्टेयर एक्वॉकल्चर तालाबों, 620 मीटर तटबंधों व 6174 मीटर नहरों को नुकसान पहुंचा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

मुस्कान
Posted on 9th Mar 2017
Today in history
Posted on 7th Dec 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india