रूस में तूफान से 11 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 30th May 2017 | विदेश
altimg
मॉस्को, 30 मई (वीएनआई)| रूस की राजधानी मॉस्को में तूफान से अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है। तूफान की वजह से कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और 50 से अधिक लोगों घायल हो गए। रिपोर्टों के मुताबिक, मॉस्को में तेज हवा चलने से इलेक्ट्रिक केबल तार टूट गई हैं। यहां भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है जिससे कई इमारतों को भी आंशिक क्षति पहुंची है। इसे शहर में पिछले 100 वर्षो का सबेस घातक तूफान माना जा रहा है। जांच समिति का कहना है कि तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए जिसमें पांच पैदल यात्रियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, एक बस स्टॉप भी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इंटरफैक्स के मुताबिक, घर पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india