डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर से अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने

By VNI India | Posted on 6th Nov 2024 | विदेश
डोनाल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली, 6 नवंबर, (वीएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से जीत दर्ज करते हुए अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने। डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हरा दिया है। वहीं इस जीत के साथ उन्होंने एक इतिहास भी रच दिया। क्योंकि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद ट्रम्प पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जो एक बार चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद फिर जीते हैं।

अमेरिकी चुनावी प्रणाली के अनुसार किसी भी उम्मीदवार के लिए जीत सुनिश्चित करने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जरूरत होती है। ट्रम्प ने दोपहर 1 बजे तक निर्णायक 277 इलेक्टोरल वोट हासिल कर अपनी बढ़त पक्की कर ली थी। अंतिम परिणामों के अनुसार उन्होंने कुल 306 इलेक्टोरल वोट प्राप्त किए। वहीं हैरिस 232 वोटों पर रुक गई।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रम्प 2016 में पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। इसके बाद अगले चुनाव 2020 में उनको डेमोक्रेटिक के जो बाइडेन से हार झेलनी पड़ी, लेकिन अब चार साल बाद उन्होंने बदला लिया और कमला हैरिस को पछाड़ते हुए राष्ट्रपति पद हासिल कर लिया। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रम्प 132 सालों में पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में इतिहास बनाने के लिए भी तैयार हैं, जो चुनावी हार के बाद व्हाइट हाउस को फिर से हासिल करेंगे। इससे पहले यह उपलब्धि ग्रोवर क्लीवलैंड के नाम पर थी।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india