मक्का हज हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ कर 101 पहुंची

By Shobhna Jain | Posted on 9th Oct 2015 | विदेश
altimg
नई दिल्ली 09 अक्टुबर ( अनुपमाजैन,वीएनआई) मक्का में हज के दौरान हुए हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ कर 101 तक पहुंच गई है जबकि 32 भारतीय अभी भी लापता हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज एक ट्वीट मे यह जानकारी दी। गौरतलब है कि हज के दौरान मक्का में हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सउदी अरब के शाह सलमान ने इस हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। हज में 180 देशों के 20 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। भारत से करीब डेढ़ लाख लोग इसमें शामिल हुए। मिना में 'शैतान को पत्थर' मारने की रस्म के दौरान पांच मंजिला जमरात पुल के करीब हुई भगदड़ की वजह से यह हादसा हुआ इस साल मक्का में हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 11 सितंबर को मक्का की बड़ी मस्जिद में एक क्रेन के गिरने से लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 11 भारतीय भी थे। वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india