दुनिया भर में तकरीबनल चार में से एक बच्चा संघर्ष, युद्ध या आपदा से प्रभावित देशों में रहता हैं-यूनिसेफ

By Shobhna Jain | Posted on 10th Dec 2016 | विदेश
altimg
संयुक्त राष्ट्र, 10 दिसम्बर (वीएनआई)। यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) के एक अनुमान के मुताबिक, 53.5 करोड़ बच्चे यानी लगभग चार में से एक बच्चा संघर्ष, युद्ध या आपदा से प्रभावित देशों में रहते हैं। इन देशों में अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित पोषण और सुरक्षा व संरक्षण का अभाव रहा है। सबसे ज्यादा उप-सहारा अफ्रीका में लगभग तीन-चौथाई या 39.3 करोड़ बच्चे संकटपूर्ण मानवीय हालात में रहते हैं। वहीं मध्य पूर्व या उत्तरी अफ्रीका में 12 प्रतिशत बच्चे विषम परिस्थितियों में रहते हैं। यह आंकड़ा यूनिसेफ के 11 दिसंबर को बच्चों के लिए काम करने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर जारी किया गया है। यह बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के लिए विषम परिस्थितियों से जूझते कई देशों में सराहनीय काम कर रहा है। गरीबी, असमानता,भेदभाव दूर कर बच्चों के जीवन में एक नई आशा के किरण को लाने के लिए यूनिसेफ लगातार प्रयास करता आया है। संघर्ष, प्राकृतिक आपदाओं और जलावायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण बच्चे अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिससे उन्हें हिंसा, बीमारी, शोषण तक का शिकार होना पड़ता है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india