भारत और अमेरिका के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर वार्ता सम्पन्न

By Shobhna Jain | Posted on 11th May 2017 | विदेश
altimg
वाशिंगटन/नई दिल्ली, 11 मई (वीएनआई)| भारत और अमेरिका के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर वार्ता अमेरिका के रोडे द्वीप स्थित न्यूपोर्ट में सम्पन्न हो गई । यह बातचीत भारत-अमेरिका समुद्री सुरक्षा संवाद के दूसरे दौर में हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा, वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच एशिया-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री विकास पर विचार-विमर्श हुआ और दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग और मजबूत करने के कदमों पर भी चर्चा हुई। बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने मई 2016 में हुई पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता के फैसलों को लागू किए जाने की समीक्षा भी की। दूसरे दौर की समुद्री सुरक्षा वार्ता 9-10 मई को आयोजित की गई थी।वार्ता का तीसरा दौर नई दिल्ली मे होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामले) पंकज शर्मा और संयुक्त सचिव (अमेरिका डिविजन) मुनु महावर और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (नौसेना) देविका रघुवंशी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व एशियाई और प्रशांत सुरक्षा मामलों के रक्षा सहायक सचिव का दायित्व निभाने वाले डेविड हेल्वे और दक्षिण तथा मध्य एशियाई मामलों के राज्य के कार्यवाहक उप सहायक सचिव सीन स्टेन ने किया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history : independence day
Posted on 15th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india