कोरोना के प्रकोप के कारण एशियाई गेम्स 2022 को टाला गया

By Shobhna Jain | Posted on 6th May 2022 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 6 मई( वीएनआई ) : इस साल सितम्बर में होने वाले एशियाई गेम्स जिसकी मेज़बानी चीन कर रहा है, उसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। इस बात की पुष्टि चीनी मीडिया ने की है। खेलो का आयोजन टाले जाने बाद फ़िलहाल इसकी अगली तारीखों की जानकारी नहीं दी गयी है और नाही टाले जाने की मूल वजह बताई गई है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे है की चीन में कोरोना के प्रकोप के कारण ही एशियाई गेम्स को टाला गया  है। 

चीनी मीडिया ने आधिकारिक खेल वेबसाइट का हवाला देखकर कहा है की  "एशिया की ओलंपिक परिषद ने घोषणा की है कि 10 से 25 सितंबर, 2022 तक चीन के हांग्जो शहर में होने वाले 19वें एशियाई खेलों को टाला जा रहा है और नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जायेगा 

एशियाई खेलो का मेहबान शहर हांग्जो ,चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के पास स्थित है। यह शहर पूर्वी चाइना में पड़ता है। यहां लंबे समय से लॉकडाउन चल रहा था। इस शहर की आबादी अधिक होने के कारण, यहां कोरोना का खतरा भी अधिक है। 

गौरतलब है, यहां पिछले ही महीने खेल परिषद् बनकर  तैयार  हुआ है ,जिसके कुल 56 प्रतियोगी जगह पर काम पूरा हो चूका है। यहीं पर एशियन गेम्स के बाद एशियन पैरा गेम्स भी होने है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india