ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 12th Mar 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 08 मार्च, (वीएनआई) 1. भारत के राष्ट्रपति :- मैं सभी महिलाओं का सम्मान करता हूं, जिन्होंने इस राष्ट्र को अपना बहुमूल्य श्रम और प्यार दिया है।\" 2. नरेंद्र मोदी:- मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अदम्य साहस और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सलाम करता हूं।\" (ii) \"हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं और पहलों के जरिए महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृतसंकल्प है।\" 3. संजय सिंह:- हम महिला सशक्तिकरण की राह पर बढ़े तो हैं लेकिन सही मायनों में महिलाओं को सशक्त करना है तो पहले समाज को जागरुक करना होगा। 4. मनीष सिसोदिया:- हमे महिलाओं का सम्मान करना चाहिए न सिर्फ महिला दिवस पर, बल्कि अपनी दैनिक बोलचाल , साहित्यक और अपने नीतिवचनो से भी। 5. कुमार विश्वास:- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ! \"माँ,बहन,बेटी या महबूब के साये से जुदा, एक लम्हा न हो, उम्मीद करता रहता हूँ एक औरत है मेरी रूह में सदियों से दफ़न , हर सदा जिस कि, मैं बस गीत करता रहता हूँ ...!\" 6. अमिताभ बच्चन:- महिला दिवस? महिलाओं को बस एक दिन समर्पित? लेकिन एक महिला तो अपनी जिंदगी का प्रत्येक दिन समर्पित करती है। 7. लता मंगेशकर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आप सबको बहुत शुभकामनाएं। हमारे देश में औरत को दुर्गा देवी का रूप समझा जाता है, उसी से प्रेरणा लेकर आप सब जीवन में आने वाले हर संकट का हिम्मत से सामना करें और जीवन में हमेशा आगे बढ़ें। मेरी आपसे यही अपेक्षा है। 8. करण जौहर : महिलाओं को अपने साहस व शक्ति का जश्न मनाने के लिए एक दिन की जरूरत नहीं है। पुरुषों को बस एक जोरदार थप्पड़ जड़ने की जरूरत है। सब के सब ठीक हो जाएंगे। 9. शबाना आज़मी :- हमसे देवियों की तरह बर्ताव न करें। हमारे साथ समानता का व्यवहार करें। हम उन महिलाओं के साहस को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारी आजादी की मांग के लिए मार्ग प्रशस्त किया।\" 10. सोनाक्षी सिन्हा : हमें सिर्फ एक दिन समर्पित क्यों किया गया है, जब हमारे पास हर दिन को हमारा दिन बनाने की ताकत है? 11. अक्षय कुमार : सभी खूबसूरत महिलाओं को हैप्पी वूमेंस डे। 12. अनुपम खेर : मैं उन सभी महिलाओं को महत्व देता हूं, जिन्होंने मेरी जिंदगी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपका शुक्रिया। 13. माधुरी दीक्षित : वूमेन्स डे अच्छा रहे। 14. आलिया भट्ट : लोग जितना सोचते हैं, हम उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। हम \'समान\' से बढ़कर हैं। 15. जैकलीन फर्नाडीज : हैप्पी वूमेंस डे लड़कियों। सबके लिए इज्जत व समानता। 16. श्रुति हासन : सभी खूबसूरत, ताकतवर, स्वतंत्र, असाधारण और प्रतिभाशाली महिलाओं को हैप्पी वूमेन्स डे। 17. नरगिस फाखरी : मैं नहीं जानती थी कि आज महिला दिवस है। मैं ऐसी दुनिया में रहती हूं, जहां हर दिन महिला दिवस है। 18. फराह खान : मेरे पास उन सभी लोगों के लिए बस दो शब्द हैं, जिन्होंने हमारे लिए यह एक दिन समर्पित किया है-दफा हो। 19. वरुण धवन : महिलाओं का सम्मान करने के लिए एक जन्म काफी नहीं है। 20. टाइगर श्रॉफ : इन महिलाओं के बिना असहाय हैं। आयशा श्रॉफ (मां) और कृष्णा श्रॉफ (बहन)हैप्पी वूमेन्स डे। 21. मसाबा गुप्ता:- खास दिन। मैं जिन बेहतरीन अभिनेत्रियों को जानती हूं, उनमें से एक नौ साल बाद रंगमंच पर लौटी है और एक महान बल्लेबाज का जन्मदिन भी है। मॉम-डैड आपसे प्यार करती हूं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india