अरुण कुमार सिंह अमेरिका में भारत के नए राजदूत

By Shobhna Jain | Posted on 10th Mar 2015 | विदेश
altimg
नई दिल्ली, 8 मार्च (वीएनआई) फ्रांस में भारत के राजदूत अरुण कुमार सिंह अमेरिका में भारत के नए राजदूत होंगे। वह श्री एस. जयशंकर का स्थान लेंगे, जिन्हे गत 28 जनवरी को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है. आज यहा आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई. बयान के मुताबिक, भारतीय विदेश सेवा के 1979 बैच के अधिकारी सिंह के जल्द की कार्यभार ग्रहण करने के आसार हैं। श्री सिंह इससे पहले अमेरिका में अक्टूबर 2008 से अप्रैल 2013 तक डिप्टी चीफ मिशन के रूप में कार्य कर चुके हैं। इससे पहले वह इजरायल में भारत के राजदूत थे। उन्हें अप्रैल 2013 में फ्रांस में भारत ्का राजदूत नियुक्त किया गया था। वह विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान प्रभाग में संयुक्त रह चुके चुके हैं। वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 6th Feb 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india