प्रियंका चोपड़ा का आज 34 वां जन्मदिन, बॉलीवुड ने दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jul 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 18 जुलाई (वीएनआई)| पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज 34 वां जन्मदिन है। बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने उन्हें इस मौके पर प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका को बधाई देने वालों में आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों सहित अमेरिकी टीवी कार्यक्रम 'क्वोंटिको' की उनकी सह-कलाकार ली जुन ली भी शामिल हैं। ली जुन ली : खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन मुबारक। ढेर सारा प्यार। रितेश देशमुख : जन्मदिन मुबारक प्रियंका चोपड़ा। आप इससे भी ज्यादा ऊंचाइयों पर पहुंचें। आप पर गर्व है। तुम्हारा दिन शानदार हो। अभिषेक बच्चन : जन्मदिन मुबारक चॉप्स। उम्मीद है कि तुम्हारा आने वाला साल पिछले साल से भी ज्यादा बेहतर होगा। आलिया भट्ट : बेहतरीन प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन मुबारक हो। आपसे मुझे हर दिन प्रेरणा मिलती है। आपका दिन शानदार हो। आप इस सबके और इससे भी ज्यादा के योग्य व हकदार हैं। मुधर भंडारकार : जन्मदिन मुबारक प्रियंका चोपड़ा। आपको वह सारी सफलता मिले, जिसकी आप सचमुच हकदार हैं। हमेशा खुश रहें। बिपाशा बसु : जन्मदिन मुबारक प्रियंका चोपड़ा। उम्मीद है कि आप इसका मजा उठा रही होंगी और अपना जन्मदिन मनाने के लिए कम से कम एक दिन काम से दूर होंगी। प्यार। शेखर रिजवानी : मेरे पसंदीदा लोगों में से एक को जन्मदिन मुबारक। प्रियंका चोपड़ा - सबसे प्यारी, कूलेस्ट देसी गर्ल, जो हम सब को गर्व महसूस करा रही हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 30th Apr 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india