प्रख्यात अभिनेता और लेखक गिरीश कर्नाड का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jun 2019 | मनोरंजन
altimg

बेंगलुरू, 10 जून, (वीएनआई) प्रख्यात लेखक, अभिनेता, फिल्म डायरेक्टर और रंगमंच हस्ती गिरीश कर्नाड का आज 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

गौरतलब है पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। पिछले महीने ही उन्होंने 81वां जन्मदिन मनाया था। 

गिरीश कर्नाड का जन्म 1938 में माथेरन में हुआ था, जो अब महाराष्ट्र में है। उनकी शुरुआती पढ़ाई मराठी भाषा में हुई। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव थिअटर की तरफ बढ़ गया। जब वह 14 साल के हुए तो उनका परिवार कर्नाटक के धारवाड़ शिफ्ट हो गया। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका था। उन्होंने साउथ और बॉलिवुड की फिल्मों में काम किया था। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा नाटक, स्क्रिप्ट राइटिंग और निर्देशन में अपना अधिकतर जीवन लगाया, उन्होंने फिल्म, थिएटर, टीवी हर जगह काम किया। उनका जाना फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ा आघात है। ग‍िरीश कर्नाड को 1978 में आई फिल्म 'भूमिका' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था, उन्हें 1998 में साह‍ित्य के प्रत‍िष्ठ‍ित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 12th Jun 2023
आज का दिन :
Posted on 14th Dec 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india