उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

By Shobhna Jain | Posted on 10th Sep 2019 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली, 10 सितम्बर, (वीएनआई) लोकसभा चुनावों के दौरान अभिनय की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

उर्मिला मातोंडकर ने इस्तीफे के बाद कहा, मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं। लोकसभा चुनावों में हार के बाद भी उन्होंने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के रवैए पर सवाल उठाए थे।

गौरतलब है उर्मिला मातोंडकर ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा था। उन्होंने उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था लेकिन भाजपा नेता गोपाल शेट्ठी से चुनाव हार गई थीं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india