सिंगर कनिका कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिली

By Shobhna Jain | Posted on 6th Apr 2020 | मनोरंजन
altimg

लखनऊ, 06 अप्रैल, (वीएनआई) बॉलीवुड की बेबी डॉल कनिका कपूर की कोरोना वायरस की छठी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लखनऊ के एसजीपीजीआई से आज छुट्टी दे दी गई है। 

एक जानकारी के अनुसार कनिका कपूर को अब 14 दिनों तक अपने घर में क्वारंटाइन रहना होगा। इस दौरान वह किसी से नहीं मिलेंगी। हालाँकि अब वह खतरे से बाहर हैं। इससे पहले कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी।

गौरतलब है 9 मार्च को लंदन से भारत भारत लौटीं सिंगर कनिका कपूर ने 20 मार्च को इंस्टाग्राम पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। जिसके बाद उन्हें पहले लखनऊ केजीएमयू फिर एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था। इस दौरान उनपर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india