मुंबई, 26 मार्च(वीएनआई) : शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'RRR' ने फ़िल्मी जगत में जबरदस्त शरुआत की है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'RRR' को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा पहले दिन कमाई करने वाली फिल्म बताई जा रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 223 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो की पहले दिन का सबसे बड़ा कलेक्शन है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली -2 के नाम था। लेकिन 'RRR' ने पहले दिन दुनियाभर में 223 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि बाहुबली और 'RRR' दोनों ही फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी हैं।
फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने आंध्र प्रदेश में 75 करोड़, निजाम में 27.5 करोड़, कर्नाटक में 14.5 करोड़, तमिलनाडु में 10 करोड़ और केरल में 4 करोड़ की कमाई की है। उत्तर भारत में फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ कमाए हैं, तो भारत में कुल 156 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म 'RRR' ने USA में भी अपना डंका बजाया और 42 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। साथ ही बाकी दूसरे देशो में भी फिल्म ने 25 करोड़ कमाए। इस तरह देश -विदेश में फिल्म ने पहले दिन 223 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है।
गौरतलब है, इस फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं, तो वहीं अजय देवगन और आलिया भट्ट भी छोटे-छोटे रोल में दिखे हैं।'RRR' बड़े बजट की फिल्म है, जिसको कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ करते हुए फिल्म को मनोरंजन से भरपूर बताया है।
No comments found. Be a first comment here!