प्रियंका चोपड़ा जल्द दिखेंगी मां के रोल में

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jun 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 25 जून, (वीएनआई) अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा जहां एक ओर अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं उनके फिल्मो आगामी प्रॉजेक्ट्स की भी चर्चा होने लगी है।

फिल्म 'भारत' से प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलिवुड में कमबैक कर रही है। प्रियंका को सलमान खान के साथ 'भारत' के बाद अब एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

सूत्रों की मानें तो, प्रियंका फिल्ममेकर सोनाली बोस की फिल्म में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। सोनाली की यह फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी और उनकी किताब पर आधारित है। प्रियंका और फरहान, आयशा के पेरंट्स के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जायरा वसीम, आयशा के रोल में दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होने की संभावना है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india