प्रियंका का जादू एमी अवॉर्ड्स में फिर छाया रहा

By Shobhna Jain | Posted on 18th Sep 2017 | मनोरंजन
altimg

लॉस एंजेलिस, 18 सितम्बर (वीएनआई)| अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित 69वें एमी अवॉर्डस 2017 में डिजाइनर बलमेन का सफेद गाउन पहनकर जलवा बिखेरा। 

प्रियंका ने लॉस एंजेलिस के माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में 17 सितंबर को एंथनी एंडरसन के साथ 'आउटस्टैंडिंग वेराइटी टॉक सीरीज' का पुरस्कार पेश किया। उन्होंने यह पुरस्कार 'लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलीवर' के लिए जॉन ओलीवर को दिया।

प्रियंका ने समारोह में रेड कार्पेट पर पूरी बाजू के बलमेन के सफेद गाउन में चलीं। इस खूबसूरत पंखों वाले क्रिस्टल से लैस गाउन में वह खूब फब रही थीं। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और बेरी लाल रंग की लिपस्टिक में वह काफी दिलकश लग रही थीं। प्रियंका ने दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की है। उन्होंने इससे पहले पिछले साल लाल रंग के गाउन में भी कहर ढाया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india