प्रियंका ने निक जोनस से शादी के चलते छोड़ी फिल्म 'भारत'

By Shobhna Jain | Posted on 27th Jul 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 27 जुलाई, (वीएनआई) बॉलीवुड के प्रशंसक एक ओर जहाँ दबंग खान सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर काफी उत्साहित थे,  क्योंकि इस फिल्म में सालों बाद सलमान और प्रियंका की जोड़ी नज़र आने वाली थी, वहीं अब प्रियंका के इस फिल्म से अपना हाथ खींच लेने से प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने 'भारत' निक जोनस से शादी के चलते छोड़ दी है। वहीं प्रियंका के यूं फिल्म छोड़ने के फैसले से खुद सलमान भी भड़क गए। गौरतलब है कि प्रियंका जल्द ही 'भारत' की शूटिंग शुरू करने जा रहीं थीं, जिसके लिए उन्हें मोटी फीस भी दी गई थी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की भी शूटिंग शुरू करने वालीं थी। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा उंगली में एक बड़े डायमंड की रिंग पहनें नज़र आईं थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने शुरू हो गए कि प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है।

सूत्रों के अनुसार सलमान ने 'भारत' की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। इस फिल्म में सलमान का किरदार 18 साल से 70 साल तक के शख्स का होगा, जिसके लिए सलमान ने अपने लुक्स के साथ तैयारी भी शुरू कर दी थी। वहीं प्रियंका अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वालीं थीं, लेकिन अब यूं उनके इस तरह फिल्म छोड़ने से मामला बिगड़ता नज़र आ रहा है। बता दें कि 'भारत' को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें दिशा पाटनी भी होंगी।  अली ज़फर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बारे में जानकारी दी और कहा कि अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट के ज़रिए प्रियंका और निक की शादी का हिंट भी दिया। यकीन नहीं, तो आप खुद यहां देख सकते हैं: 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 19th Oct 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india